loading

वार्षिक राशिफल 2025 – वृष राशि

  • Home
  • वार्षिक राशिफल 2025 – वृष राशि

जॉब

इस वर्ष आपका करियर बेहतरीन रहेगा। बिजनेस सफल होगा, मुख्यतः फरवरी, जुलाई, अगस्त और दिसंबर में बहुत सफलता प्राप्त होने के योग हैं। 16 मार्च, मीन संक्रांति के बाद करियर में सफलता मिलेगी। फ़िल्म, बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को 12 मई से 15 जुलाई के मध्य और 14 सितंबर से 27 नवंबर तक विदेश जाने की काफी संभावना है। 14 मार्च से 17 सितंबर के मध्य में पदोन्नती या व्यवसाय में परिवर्तन का अवसर मिलेगा।

आर्थिक स्थिति

इस वर्ष के शुरूआती दो महीने जनवरी, फरवरी बहुत सफल रहेंगे। 16 मई के बाद हालात अच्छे होंगे। इस वर्ष आप शेयर, गोल्ड, जमीन या घर में धन निवेश करेंगे। जून के अंत से धन आएगा। महंगे वाहन खरीदने की संभावना होगी। हीरे और स्वर्ण के आभूषण खरीदने के भी योग बनेगे।

लव लाइफ और शादी

इस वर्ष में आपके पति-पत्नी का जीवन सुखमय होगा, दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। 2025 में विवाह के रास्ते में आने वाली चुनौतियां आपको कुछ परेशान कर सकती हैं परन्तु प्रेम विवाह के योग बनेगे। 13 फरवरी तक प्रेम को बचाना होगा। इस वर्ष आपका परिवार खुशहाल रहेगा परिवार में किसी नए सदस्य के आने के योग बनेगे। 15 जनवरी से 14 फरवरी और फिर अक्टूबर में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में अप्रैल, मई, जून और दिसंबर में कई सुंदर संजोग व यात्रा आदि के अवसर प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य

मूलतः आपका स्वास्थ्य इस वर्ष बहुत अच्छा रहेगा, परन्तु आपको साइनस और उदर रोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। शुक्र, अष्टम या खष्ठम में बैठा हुआ, उदर, यूरिन और पथरी की समस् या देता है। 12 फरवरी से 15 मार्च तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस वर्ष श्वांस, बीपी और बोन से पीड़ित लोगों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

उपाय:

इत्र व सुगंधित धूप का इस्तेमाल करें। श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान शिव को शुभ समय पर रुद्राभिषेक करें, हर शुक्रवार को श्री सूक्त पढ़ें, अंधे गरीब व्यक्ति को खाना और कपड़े दें। शुक्रवार को व्यवसाय में सुधार करने के लिए शुक्र, शनि और बुध को बीज मंत्र पढ़ें। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के लिए माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। जीवन साथी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें, झूठ नहीं बोलें, पत्नी को हीरे और स्वर्ण आभूषण भेंट करें। अस्पताल जाकर गरीब लोगों को फल और भोजन दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, पंचांग, सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। Purohit24 यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता और सच्चाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।
X