जॉब
इस वर्ष आप अपने काम में सुधार करेंगे। शिक्षा, कथावाचन, वास्तु विद, राजनीति, साहित्य और प्रशासन में बड़े प्रोमोशन या नौकरी बदलने की संभावना है। आप महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रहते हैं। लंबे समय से प्रतीक्षारत प्रोमोशन 13 मार्च से 15 मई के मध्य तक हो सकता है। 17 अप्रैल से 16 अगस्त तक विदेश जाने का अनुमान रहेगा।
आर्थिक स्थिति
वर्ष 2025 में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर होगी। फरवरी तक खर्च अधिक होगा, लेकिन उसके बाद की आर्थिक स्थिति लाभप्रद रहेगी। आप वाहनों, घर के रख रखाव पर खर्च और जमीन खरीद सकते हैं। इस वर्ष आप व्यावसायिक रियल स्टेट, शेयर बाजार में एक बहुत अच्छा निवेश करेंगे। दैनिक रूप से श्री सूक्त का पाठ करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारें।
लव लाइफ और शादी
इस वर्ष आपके दांपत्य जीवन का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम जीवन सुखद होगा। मार्च से जून के बीच जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। इस वर्ष प्रेम जीवन विवाह के रूप में बदलेगा। युवाओं के लिए प्रेम विवाह करने का सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च और फिर नवंबर से दिसंबर है।
स्वास्थ्य
आपकी सेहत इस वर्ष सुधरेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में फरवरी तक कुछ परेशानियां हो सकती हैं। जून मुख्यतः मिथुन संक्रांति के बाद ठीक समय होगा। रक्तचाप, लीवर और मधुमेह रोगियों को सतर्क रहना चाहिए। गंभीर बीमारी के संकेत ही मिल रहे हैं लेकिन उदर रोग और नेत्र रोग का खतरा है। वर्ष में एक बार अपने वज़न के बराबर गुड़ को शुभ मुहूर्त में दान करें।
उपाय:
हर दिन अपने पिता और शिक्षक का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करने के बाद सूरज की पूजा करें। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें या सुने आपको बहुत फायदा देगा। गायत्री मंत्र को हर दिन कम से कम एक माला जप करें। गुड़ और गेंहू का दान धन लाता है, और रविवार को व्रत रहें। भगवान शिव की सेवा करते रहें। साल में एक बार रविवार को लाल कपडा अवश्य दान दें। माणिक्य पहनना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, पंचांग, सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। Purohit24 यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता और सच्चाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।