loading

वार्षिक राशिफल 2025 – धनु राशि

  • Home
  • वार्षिक राशिफल 2025 – धनु राशि

जॉब

इस वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा संघर्ष रह सकता है। गुरु मई 2025 तक धनु राशि वालों के छठे भाव से गुजरेगा, इससे कार्यों में कुछ देरी हो सकती है। आपके करियर में कई चुनौती आ सकती हैं। इस समय आपके शत्रु सक्रिय हो जाएंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बहुत सावधानी से चलना चाहिए। बिजनेस में आपके सामने अधिक चुनौतीएँ होंगी। आपका वैचारिक और आर्थिक विवाद अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव डालेगा। मार्च से शनि धनु राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा। इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों की कार्यक्षमता अच्छी रह सकती है। अक्टूबर से दिसंबर का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, विदेश जाने के इच्छुक जातकों को तन मन धन से इसके लिए प्रयास शुरू कर देना चाहिए।

आर्थिक स्थिति

आपके व्यवसाय में मार्च 2025 तक कुछ उतार-चढ़ाव मुमकिन है। धन के मामले में आपको बाधा मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में कुछ चुनौती हो सकती है। जोखिम भरे निवेशों में पैसे लगाने से बचें। बिजनेस पार्टनरशिप आपको नुकसान पहुँचा सकती है। आपकी बिजनेस पार्टनरशिप भी टूट सकती है, इसलिए आपको अपने स्वर और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्तेदारी में बिजनेस करने से रिश्तों में भी आपको कड़वाहट हो सकती है। ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को उनकी कार्यक्षमता के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके मालिक आपके काम से विशेष रूप से प्रभावित नहीं होंगे। आपका बजट बिगड़ सकता है क्योंकि अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे। धैर्य बनाए रखना होगा जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में किसी गलत काम को न करें ऐसा करने से आपकी छवि धूमिल होगी।

लव लाइफ और शादी

धनु राशि के जीवन में यह साल सबसे अच्छे पल में से एक होगा। साल की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी नहीं रहेगी। शुरूआती महीनों में आपके रिश्ते में कुछ गिरावट होगी। आपके प्रेम जीवन में बहुत बदलाव होगा। यह साल प्यार में आपके लिए कठिन हो सकता है। गलतफहमी और पार्टनर से बातचीत की कमी तनाव या कंफ्यूज़न को जन्म दे सकती है। मार्च 2025 के बाद, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। रिश्तों में नवीनता होगी। अकेले लोगों के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपका अकेलापन दूर करेगा। यह वर्ष नवविवाहित जोड़ों के लिए खास होगा।

स्वास्थ्य

यह साल आपकी सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू में आपको हो सकती हैं, लेकिन जल्द ही इसमें सुधार होगा और आप अपने काम के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। मध्य वर्ष 2025 बहुत अच्छा होगा। आपके मन में अच्छे-अच्छे विचार आएंगे और आप हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मैमरी-पॉवर को बढ़ाने के लिए नियमित योग और ध्यान करना चाहिए। अपने आहार में सुधार लाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगेगा। बादाम, अंजीर, किशमिश और अन्य खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी स्मृति शक्ति भी बढ़ेगी। फल, सब्जियां और जूस आपकी दैनिक आहार में होना चाहिए। धार्मिक क्रियाओं में आपका मन लगा रहेगा। साल के आखिरी महीनों में आपको कुछ चिंता हो सकती है। आपके पिता या अन्य परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उपाय:

श्री विष्णु मंदिर जाएँ और चार बार उनकी परिक्रमा करें। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें। हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। हर दिन श्री रामचरितमानस पढ़ें। प्रत्येक गुरुवार को गाय को केला खिलाएं और चने की दाल दें। गुरु, सूर्य और मंगल के बीज मंत्रों को पढ़ें। पुखराज पहनें। गुरुवार को पीपल को दूध, शक्कर और जल अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मानसिक मंत्र का जप करते रहें। माता-पिता और जीवन साथी को सम्मान देना अनिवार्य है। जीवन साथी को स्वर्ण पदार्थ देते रहें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, पंचांग, सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। Purohit24 यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता और सच्चाई के लिए उत्तरदायी नहीं है।
X